Advertisement

अंतर्जला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का खोपा धाम भव्य आयोजन

अंतर्जला स्तरीय मानस मंडली प्रतियोगिता का खोपा धाम भव्य आयोजन
80 मानस मंडली यों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा
आमंत्रण के बाद भी मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं संसदीय सचिव नहीं पहुंचे
बिश्रामपुर-जिला स्तरीय सरगुजा झंडा 21 वां वार्षिक माघ पूर्णिमा श्री राम चरित्र मानस गायन वादन सम्मेलन आयोजित रामायण मंडली रामचरित्र मानस प्रतियोगिता में शिव -शक्ति मानस परिवार ग्राम कछार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अमर मानस मंडली कारजी कोरिया को परास्त कर विजेता का खिताब हासिल किया। इसी प्रकार महिला वर्ग में मानस मंडली प्रतियोगिता में जय दुर्गा महिला मंडली खरबत कोरिया ने प्रज्ञा महिला मंडली अंजोखोर को परास्त कर विजेता रही। बालिका मानस मंडली में सरस्वती बालिका भुनेश्वर पुर ने सरस्वती बालिका मंडली घूर घूर आ कोरिया जिला को परास्त कर जीत हासिल की जबकि बालक वर्ग में मानस मंडली सावारावा शिव शक्ति बाल मंडली सूरजपुर की टीम ने कृष्ण देव सुदामा परसिवा सूरजपुर जिला को परास्त कर विजेता रही।
खोपा धाम ने अंतर्जीला स्तरीय रामायण मानस प्रतियोगिता में सूरजपुर अंबिकापुर कोरिया जिला के 80 रामायण मंडलियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता राम चरित्र मानस गायन वादन सम्मेलन प्रतियोगिता में निर्णायको ने पोशाक पर 5, पूजा 5, साज बाज10, प्रसांगिक वाणी 15, भावार्थ 15 ,गायन वादन 10, प्रसांगिक प्रश्न 15 ,मानस प्रश्न 15 अनुशासन 10 कुल पूर्णांक 100 अंकों का रखा गया था निर्णायक मंडली की महेंद्र यादव गदाई कुशवाहा राम राम देवांगन गुड्डा ने अपना निर्णय सुनाया।विजेता मंडली पुरुष मंडली को 7000 उपविजेता मंडली को 5000, महिला मंडली विजेता को 5000 उपविजेता को 3000 रू बालिका वर्ग मंडली में विजेता मंडली को 2000 उपविजेता को 1500, बालक मंडली विजेता को 2000 उपविजेता को 15 00 रू पुरस्कार एवं शील्ड प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुहागवती ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह एवं संसदीय सचिव एवं भटगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक पारसनाथ रजवाड़ा द्वारा आयोजन में नहीं पहुंचने की उपस्थिति में पुरस्कृत किया। इतना भव्य आयोजन में क्षेत्र के विधायक एवं संसद को आयोजन समिति ने बकायदा आमंत्रण दिया था इसके बावजूद भी कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके जिससे आयोजन समिति के सदस्य में निराशा देखी गई। इस पूरे विशाल आयोजन में खोपा देव के मुख्य पुजारी एवं ग्राम पंचायत खोपा के सरपंच बैगा सुखलाल चेरवा के मार्गदर्शन में सुख लाल यादव ,शिवमंगल राजवाड़े, मुनेश्वर रजवाड़े ,अयोध्या राम, रूद्र रजवाड़े ,राजकुमार रजवाड़े, गर्जन राजवाड़े, जगराम राजवाड़े आदि लगे रहे। इस आयोजन के संबंध में आयोजन करता खोपा देव धाम के बैगा एवं ग्राम सरपंच सुखलाल चेरवा ने बताया की रामायण समाज में समाजिक दूरी ,फैले कटुता को दूर करता है। जिस तरह से भगवान श्रीराम ने हर मानस एवं प्राणी को अपने साथ लेकर लंका पति रावण का सर्वनाश किया था उसी प्रकार हम सब एक होकर अपने देश के बाहर एवं अंदर की दुश्मनों को नाश कर सकते हैं । तुलसीदास जी द्वारा रचित राम चरित्र मानस घर-घर में लोकप्रिय था परंतु इसकी लोकप्रियता कम हुई है इसलिए अब इसे घर-घर में लोकप्रिय बनाने के लिए इस आयोजन के माध्यम से घर-घर भगवान श्री राम के चरित्र को जानने समझने के लिए इस प्रकार का आयोजन प्रतिवर्ष ग्रामीणों के साथ मिलकर करते रहे हैं और भविष्य में करते रहेंगे

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57