महासमुंद

कलेक्टर लंगेह ने एनयूएलएम की टीम को दी बधाई!

कलेक्टर लंगेह ने एनयूएलएम की टीम को दी बधाई!

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

स्वरोजगार घटक में राज्य में महासमुंद को मिला है प्रथम स्थान!

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

महासमुंद/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने आज राज्य शहरी विकास अभिकरण की टीम को स्वरोजगार घटक में असाधारण प्रयास एवं समग्र प्रदर्शन हेतु राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। राज्य शहरी विकास अभिकरण के सामुदायिक संगठक (सीओ) श्रीमती ममता बग्गा, श्रीमती प्रेमशीला बघेल और श्रीमती राखी ठाकुर ने कलेक्टर से मुलाकात कर अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। कलेक्टर लंगेह ने इस अवसर पर कहा कि नगरीय क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना बड़ी उपलब्धि है। एनयूएलएम द्वारा बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने आगे भी इसी तरह कार्य करने कहा।
बता दें कि नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण द्वारा रायपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह-सह-कार्यशाला का आयोजन किया गया था। जिसमें महासमुंद नगर पालिका को डे-एनयूएलएम अवार्ड्स 2023-24 अंतर्गत स्वरोजगार घटक में असाधारण प्रयास एवं समग्र प्रदर्शन हेतु राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। जिसके तहत महासमुंद नगर पालिका सीएमओ महासमुंद खिरसागर नायक के नेतृत्व में सामुदायिक संगठन सीओ श्रीमती ममता बग्गा, श्रीमती प्रेमशीला बघेल और श्रीमती राखी ठाकुर को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!