उत्तर बस्तर कांकेर

कलेक्टर ने हितग्राही के घर जाकर किया आवास निर्माण का भूमिपूजन

धान खरीदी केंद्र और नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का भी किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उत्तर बस्तर कांकेर/ कलेक्टर नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर आज दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम कोदापाखा में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्थानीय धान खरीदी केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर मैदानी अमलों को जरूरी निर्देश दिए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत नवीन प्रकरण की हितग्राही श्रीमती सुखमोतिन बाई के आवास का भूमिपूजन किया तथा पक्का आवास निर्माण के लिए उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर क्षीरसागर ने आज कोदापाखा प्रवास के दौरान आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के समापन उपरांत धान उपार्जन केंद्र कोदापाखा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान नए बारदानों का उपयोग के साथ-साथ पुराने बारदाने लाने की समझाइश किसानों को दी। उन्होंने बताया कि पुराने बारदाने के एवज में किसानों को शासन द्वारा 25 रुपए प्रति बोरे के मान से राशि दी जा रही है। इसी तरह बारदानों पर स्टेंसिल प्रिंट अच्छी तरह से कराने के निर्देश समिति प्रबंधक को दिए, जिससे उस पर स्पष्ट रूप से समिति के नाम व अन्य जानकारी परिलक्षित हो। इसके अलावा उन्होंने अपने समक्ष धान के लॉट से आर्द्रतामापी यंत्र के जरिए मापन कराया, जिसमें नमी का प्रतिशत 14 पाया गया। कलेक्टर ने समिति के कर्मचारी को निर्देशित किया कि धान में नमी 17 प्रतिशत से अधिक पाए जाने पर किसानों को उस धान को अच्छी तरह से सुखाकर दोबारा बेचने के लिए लाने का आग्रह करने हेतु निर्देशित किया। तदोपरांत कलेक्टर ने ग्राम कोदापाखा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को निर्देशित किया तथा बच्चों के मनोरंजन के लिए एलईडी टीवी की मांग हेतु प्रस्ताव भेजने के लिए कहा। इसके पश्चात कलेक्टर ने इसी ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वर्ष 2024-25 अंतर्गत नवीन स्वीकृत आवास की हितग्राही श्रीमती सुखमोतिन बाई के घर जाकर आवास निर्माण का भूमिपूजन किया। उन्होंने हितग्राही को बधाई देते हुए जल्द से जल्द आवास निर्माण का कार्य पूर्ण कराने के लिए कहा। इस अवसर पर जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी और ग्रामीणजन मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!