Advertisement

कलेक्टर हरिस एस. ने कहा कि शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति के साथ पीपीओ देने की परम्परा जारी रहेगी।

कलेक्टर हरिस एस. ने कहा कि शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति के साथ पीपीओ देने की परम्परा जारी रहेगी।

कलेक्टर ने सेवानिवृत्त हुए 17 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र दिया

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जगदलपुर//कलेक्टर Harris S. ने जगदलपुर 30 सितंबर 2024 को जिला कार्यालय के आस्था कक्ष में एक समारोह में कहा कि शासन की पहल से हर महीने सेवानिवृत्त हो रहे जिले के शासकीय सेवकों को उनकी शासकीय सेवाकाल के समाप्ति पर पीपीओ जारी करने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है। यह कोशिश होगी कि यह परम्परा जारी रहे। प्रशासन की कोशिश है कि सम्बंधित शासकीय सेवकों को सेवानिवृत्ति के साथ ही लंबे समय तक शासकीय सेवा के परिश्रम का समय पर भुगतान किया जाए। लंबे समय तक सरकारी और जनसेवा करने और सरकार के साथ काम करने के लिए सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
सितंबर 2024 में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सोमवार को जिला कार्यालय के आस्था सभाकक्ष में पुष्पमाला और शॉल-श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, इन सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को पीपीओ पत्र दिए गए। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री संजय सोनवानी ने बताया कि सितंबर महीने में सेवानिवृत्त 17 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र दिया गया है। इस अवसर पर जिला कोषालय के अन्य अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्त शासकीय सेवक, साथ ही संयुक्त संचालक कोष-लेखा एवं पेंशन श्री कमलेश रायस्त भी उपस्थित थे। इस अवसर पर सेवानिवृत्ति हो रहे शासकीय सेवकों ने अपने अनुभव को साझा करते हुए शासन-प्रशासन के द्वारा सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन करने को एक सराहनीय पहल बताया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57