Advertisement

अम्बिकापुर जनदर्शन: किसान को नहीं मिला धान का भुगतान, कलेक्टर ने दिए तत्काल निर्देश

कलेक्टर ने जनदर्शन में ग्रामीणों की सुनीं समस्याएं, किसान दंपति के धान भुगतान मामले में तत्काल दिए निर्देश

अम्बिकापुर, 21 अप्रैल 2025 – सरगुजा जिले के कलेक्टर विलास भोसकर ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निराकरण के निर्देश दिए।

तहसील लुंड्रा के ग्राम गाजरमुड़ा से पहुंचे किसान उमेश ने शिकायत की कि बीते वर्ष उन्होंने आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, बर्गीडीह में धान विक्रय किया था, जिसकी पावती प्राप्त होने के बावजूद भुगतान अब तक उनके बैंक खाते में नहीं हुआ है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीसीबी नोडल अधिकारी से जानकारी मांगी, जिनके अनुसार आधार और पासपोर्ट फोटो के मेल न होने के कारण भुगतान अटका हुआ था। इस पर कलेक्टर ने तत्काल आधार और फोटो सुधार की प्रक्रिया पूर्ण करने का निर्देश दिया।

किसान दंपति कलेक्टर के संवेदनशील रुख से भावुक दिखे और उन्होंने प्रशासन का आभार जताया। जनदर्शन में सीमांकन, नामांतरण, डायवर्सन, सड़क मरम्मत, राशन कार्ड, अनुकंपा नियुक्ति समेत कई विषयों पर आवेदन प्राप्त हुए, जिनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त  डी.एन. कश्यप, अपर कलेक्टर सुनील नायक, राम सिंह ठाकुर और अमृत लाल ध्रुव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57