Advertisement

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लेटलतीफी पर वेंडर होंगे ब्लैकलिस्ट : राम अवतार पाठक

पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, लेटलतीफी पर वेंडर होंगे ब्लैकलिस्ट : राम अवतार पाठक

राजनांदगांव | 09 जनवरी 2026 | प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति को लेकर बिजली कंपनी के डायरेक्टर राम अवतार पाठक ने राजनांदगांव रीजन के अंतर्गत आने वाले राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिलों की सोलर एजेंसियों और मैदानी अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में डायरेक्टर राम अवतार पाठक ने सोलर एजेंसियों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीएम सूर्य घर पोर्टल पर पंजीकृत उपभोक्ताओं के घरों में जाकर सभी प्रक्रियाएं तय समय-सीमा में पूरी की जाएं, ताकि हितग्राहियों को योजना का अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि बैंकों द्वारा लोन स्वीकृत होने के बाद भी कई मामलों में रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना में अनावश्यक देरी की जा रही है, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही हैं। ऐसे वेंडरों को चिन्हांकित कर ब्लैकलिस्ट करने की कार्रवाई की जा रही है।

डायरेक्टर ने सख्त लहजे में कहा कि निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाले सोलर एजेंसियों के संचालकों के विरुद्ध अब कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिन वेंडरों द्वारा लोन स्वीकृति के दो से तीन माह बाद भी हितग्राहियों के घरों में सौर संयंत्र स्थापित नहीं किए गए हैं, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई जाएगी, साथ ही पंजीयन रद्द कर जमा राशि जब्त की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने यह भी बताया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार द्वारा सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों को सरलता से लोन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

पीएम सूर्य घर योजना के स्टेट नोडल अधिकारी नार्गाजुन बिम्बसार ने पोर्टल पर पंजीकृत उपभोक्ताओं एवं वेंडर चयन की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ऐसे उपभोक्ता जिन्होंने वेंडर का चयन कर लिया है लेकिन रूफटॉप सोलर लगाने में रुचि नहीं ले रहे हैं, उनकी सूची आरईसी (REC) को प्रेषित की जाए, ताकि उनके नाम पोर्टल से हटाए जा सकें और योजना की प्रगति राष्ट्रीय स्तर पर सही रूप से अपडेट हो सके।

उन्होंने प्रत्येक जिले में योजना के कम से कम 5 लाभार्थियों के फोटोयुक्त बैनर संभाग, उपसंभाग एवं वितरण केंद्रों में लगाने के निर्देश दिए, जिससे अन्य उपभोक्ता भी इस योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित हो सकें।

बैठक में राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट, एसई राजनांदगांव वृत्त शंकेश्वर कंवर, एसई कवर्धा वृत्त रंजीत घोष सहित चारों जिलों के कार्यपालन अभियंता एवं सोलर एजेंसियों के संचालक उपस्थित रहे।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47