Uncategorized

देश की प्रथम शिक्षिका, क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले जिनके कारण महिलाओं को मिला शिक्षा का अधिकार?(January 3, 1831)

देश की प्रथम शिक्षिका, क्रांतिज्योति माता सावित्रीबाई फुले जिनके कारण महिलाओं को मिला शिक्षा का अधिकार?(January 3, 1831)

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

देश की पहली महिला शिक्षिका और समाज सावित्रीबाई फुले की 3 जनवरी को 190वीं जयंती है. जिन्होंने अपना जीवन सिर्फ लड़कियों को पढ़ाने और समाज को ऊपर उठाने में लगा दिया. सावित्रीबाई फुले एक दलित परिवार में पैदा हुई थीं.

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव दूसरी बार हुए कोरोना संक्रमित…. मचा हड़कंप

देश की पहली महिला शिक्षिका व नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता एक ऐसी महिला जिन्होंने उन्नीसवीं सदी में छुआ-छूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह, तथा विधवा-विवाह निषेध जैसी कुरीतियां के विरूद्ध अपने पति, राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले के के साथ मिलकर काम किया। ऐसी देश की पहली महिला शिक्षिका को हमारा शत-२ नमन…
स्नेक मैन सत्यम ने खोला संभाग का प्रथम पशु पुनर्वास केंद्र

देश की पहली महिला शिक्षिका और समाज सावित्रीबाई फुले की 3 जनवरी को 190वीं जयंती है. जिन्होंने अपना जीवन सिर्फ लड़कियों को पढ़ाने और समाज को ऊपर उठाने में लगा दिया. सावित्रीबाई फुले एक दलित परिवार में पैदा हुई थीं. लेकिन तब भी उनका लक्ष्य यही रहा कि किसी के साथ भेदभाव ना हो और सभी को पढ़ने का अवसर मिले.
पॉक्सो में दोषसिद्धि केवल 22 फीसदी है:शेलार
कौन थी सावित्रीबाई फुले- सावित्रीबाई फुले, भारत की पहली महिला शिक्षक, कवियत्री, समाजसेविका जिनका लक्ष्य लड़कियों को शिक्षित करना रहा. सावित्रीबाई फुले का जन्म 3 जनवरी 1831 में महाराष्ट्र में हुआ था. उनका जन्म सतारा के एक छोटे गांव में हुआ था. सावित्रीबाई फुले की पिता का नाम खन्दोजी नेवसे और माता का नाम लक्ष्मी था. 10 साल की उम्र में उनकी शादी कर दी गई थी. सावित्रीबाई फुले के पति तब तीसरी कक्षा में थे जिनकी उम्र 13 साल थी. शादी के बाद सावित्रीबाई ने अपने पति ज्योतिबा फुले की मदद से शिक्षा हासिल की थी. उनके पति एक दलित चिंतक और समाज सुधारक थे.
90s के धमाल चुरा के दिल मेरा और प्यार प्यार करते करते डांस कवर एल्बम का पोस्टर वीडियो रिलीज
कब शुरू किया लड़कियों को शिक्षित करना
17 साल की छोटी सी उम्र में ही सावित्रीबाई ने लड़कियों को शिक्षित करना शुरू किया था. सावित्रीबाई ने लड़कियों के लिए पहला स्कूल 1848 में खोला. सावित्रीबाई ने लड़कियों के लिए कुल 18 स्कूल खोले. बता दें कि उन्होंने अठारहवां स्कूल भी पुणे में ही खोला था. सावित्रीबाई हर जाति जिसे समाज पढ़ाई-लिखाई के काबिल नहीं समझता था. उन सभी तबकों की लड़कियों को शिक्षित किया. इसलिए उन्हें भारत की पहली महिला अध्यापिका कहा जाता है.
15 से 18 वर्ष के 1 लाख 4 हजार 165 हितग्राहियों का कोविड टीकाकरण सोमवार 3 जनवरी से।
दो साड़ी और गोबर
सावित्रीबाई फुले दो साड़ियों के साथ स्कूल जाती थीं, एक पहनकर और एक झोले में रखकर. क्योंकि रास्ते में जो लोग रहते थे उनका मानना था कि शूद्र-अति शूद्र को पढ़ने का अधिकार नहीं है. इस दौरान रास्ते में सावित्रीबाई पर गोबर फेंका जाता था. जिसकी वजह से कपड़े पूरी तरह से गंदे हो जाते और बदबू मारने लगते.
​​​​​​सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ में कोविड-19 की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन वेरिएंट की रोकथाम की तैयारियों पर दूरभाष से बातचीत कर ली जानकारी
स्कल पहुंचकर सावित्रीबाई अपने झोले में लाई दूसरी साड़ी को पहनती और फिर बच्चों को पढ़ाना शुरू करतीं. ये सिलसिला चलता रहा. लेकिन बाद में उन्होंने खुद के स्कूल खोलना शुरू कर दिया जिसका मुख्य लक्ष्य दलित बच्चियों को शिक्षित करना था.
जन्मदिन विशेष:- एसआर श्रीनिवास वर्धन(जन्म 2 जनवरी 1940 मद्रास [अब चेन्नई]भारत)भारतीय गणितज्ञ ने नार्वे की विज्ञान अकादमी और पत्र द्वारा 2007 के एबेल पुरस्कार से सम्मानित
प्लेग महामारी पीड़ितों की सहायक बनीं
1897 में प्लेग महामारी के चपेट में भारत के कई हिस्से का चुके थे. सावित्रीबाई फुले प्रभावित जगहों पर पीड़ितों की सहायता के लिए जाती थी. जबकि वे खुद भी इस महामारी की चपेट में आ सकती हैं. पीड़ित बच्चों की देखभाल के दौरान सावित्रीबाई भी प्लेग से संक्रमित हो गई और 10 मार्च 1897 को रात 9 बजे सावित्रीबाई फुले ने अपनी आखिरी सांस ली. सावित्रीबाई फुले आखरी सांस तक अपने जीवन के उद्देश्य को लेकर संघर्षरत थी.

सावित्री बाई फूले जी के जन्मदिन 3 जनवरी (भारतवासी शिक्षक दिवस) की हार्दिक शुभकामनाएं|देश की पहली महिला शिक्षिका व नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता एक ऐसी महिला जिन्होंने उन्नीसवीं सदी में छुआ-छूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह, तथा विधवा-विवाह निषेध जैसी कुरीतियां के विरूद्ध अपने पति, ज्योतिबा फुले के के साथ मिलकर काम किया। ऐसी देश की पहली महिला शिक्षिका को हमारा शत-२ नमन….

सावित्रीबाई फुले देश की पहली महिला अध्यापिका व नारी मुक्ति आंदोलन की पहली नेता थीं, जिन्होंने अपने पति राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले के सहयोग से देश में महिला शिक्षा की नींव रखी। सावित्रीबाई फुले एक मूलनिवासी बहुजन परिवार में जन्मी महिला थीं, लेकिन उन्होंने उन्नीसवीं सदी में महिला शिक्षा की शुरुआत के रूप में घोर ब्राह्मणवाद के वर्चस्व को सीधी चुनौती देने का काम किया था। उन्नीसवीं सदी में छुआ-छूत, सतीप्रथा, बाल-विवाह, तथा विधवा-विवाह निषेध जैसी कुरीतियां बुरी तरह से व्याप्त थीं। उक्त सामाजिक बुराईयां किसी प्रदेश विशेष में ही सीमित न होकर संपूर्ण भारत में फैल चुकी थीं। महाराष्ट्र के महान समाज सुधारक, विधवा पुनर्विवाह आंदोलन के तथा स्त्री शिक्षा समानता के अगुआ राष्ट्रपिता ज्योतिबा फुले की धर्मपत्नी सावित्रीबाई ने अपने पति के सामजिक कार्यों में न केवल हाथ बंटाया बल्कि अनेक बार उनका मार्ग-दर्शन भी किया। लेकिन भारत के इतिहास फुले दंपति के कामों का सही लेखा-जोखा नहीं किया गया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

भारत के पुरूष प्रधान समाज ने शुरु से ही इस तथ्य को स्वीकार नहीं किया कि नारी भी मानव है और पुरुष के समान उसमें भी बुद्धि है एवं उसका भी अपना कोई स्वतंत्र व्यक्तित्व है । उन्नीसवीं सदी में भी नारी गुलाम रहकर सामाजिक व्यवस्था की चक्की में ही पिसती रही। अज्ञानता के अंधकार, कर्मकांड, वर्णभेद, जात-पात, बाल-विवाह, मुंडन तथा सतीप्रथा आदि कुप्रथाओं से सम्पूर्ण नारी जाति ही व्यथित थी। ब्राह्मण व धर्मगुरू यही कहते थे, कि नारी पिता, भाई, पति व बेटे के सहारे बिना जी नहीं सकती। मनु स्मृति ने तो मानो नारी जाति के आस्तित्व को ही नष्ट कर दिया था। मनु ने देववाणी के रूप में नारी को पुरूष की कामवासना पूर्ति का एक साधन मात्र बताकर पूरी नारी जाति के सम्मान का हनन करने का ही काम किया। हिंदू-धर्म में नारी की जितनी अवहेलना हुई उतनी कहीं नहीं हुई। हिंदू शास्त्रों के अनुसार नारी और शुद्र को विद्या का अधिकार नहीं था और कहा जाता था कि अगर नारी को शिक्षा मिल जायेगी तो वह कुमार्ग पर चलेगी, जिससे घर का सुख-चैन नष्ट हो जायेगा। ब्राह्मण समाज व तथाकथित अन्य उच्चकुलीन समाज में सतीप्रथा से जुड़े ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनमें अपनी जान बचाने के लिये सती की जाने वाली स्त्री अगर आग के बाहर कूदी तो निर्दयता से उसे उठा कर वापिस अग्नि के हवाले कर दिया जाता था। अंततः अंग्रेज़ों द्वारा सतीप्रथा पर रोक लगाई गई। इसी तरह से ब्राह्मण समाज में बाल-विधवाओं के सिर मुंडवा दिये जाते थे और अपने ही रिश्तेदारों की वासना की शिकार स्त्री के गर्भवती होने पर उसे आत्महत्या तक करने के लिये मजबूर किया जाता था। उसी समय राष्ट्रपिता फुले एवं माता सावित्रीबाई फुले ने समाज की रूढ़ीवादी परम्पराओं से लोहा लेते हुये कन्या विद्यालय खोले।

इन्ही विषम परिस्थितियों मे सावित्रीबाई का जन्म महाराष्ट्र के सतारा जिले में नायगांव नामक छोटे से गॉव में हुआ। इनके पिता का नाम खंडोजी नवसे पाटिल और माँ का नाम लक्ष्मी था। १८४० में ९ वर्ष की अवस्था में उनका विवाह पूना के ज्योतिबा फुले के साथ हुआ। इसके बाद सावित्री बाई का जीवन परिवर्तन आरंभ हो गया। वह समय शूद्र, अति शूद्र और स्त्रियों के लिए नैराश्य और अंधकार का समय था। समाज में अनेक कुरीतियाँ फैली हुई थीं और नारी शिक्षा का प्रचलन नहीं था। विवाह के समय तक सावित्री बाई फुले की स्कूली शिक्षा नहीं हुई थी और ज्योतिबा फुले तीसरी कक्षा तक पढ़े थे। लेकिन उनके मन में सामाजिक परिवर्तन की तीव्र इच्छा थी। इसलिये इस दिशा में समाज सेवा का जो पहला काम उन्होंने प्रारंभ किया, वह था अपनी पत्नी सावित्रीबाई को शिक्षित करना। सावित्रीबाई की भी बचपन से शिक्षा में रुचि थी और उनकी ग्राह्य शक्ति तेज़ थी। भारत में नारी शिक्षा के लिये किये गये पहले प्रयास के रूप में राष्ट्रपिता फुले ने अपने खेत में आम के वृक्ष के नीचे विद्यालय शुरु किया। यही स्त्री शिक्षा की सबसे पहली प्रयोगशाला भी थी, जिसमें सगुणाबाई क्षीरसागर व सावित्री बाई विद्यार्थी थीं। उन्होंने खेत की मिटटी में टहनियों की कलम बनाकर शिक्षा लेना प्रारंभ किया। सावित्रीबाई ने देश की पहली भारतीय स्त्री-अध्यापिका बनने का ऐतिहासिक गौरव हासिल किया।

सावित्री-ज्योतिबा दम्पति ने १ जनवरी सन १८४८ को पूना के बुधवारा पेठ में पहला बालिका विद्यालय खोला। यह स्कूल एक मराठी सज्जन भिंडे के घर में खोला गया था। सावित्रीबाई फुले इस स्कूल का प्रधानाध्यापिका बनीं। धर्म-पंडितों ने उन्हें अश्लील गालियां दी, धर्म डुबोने वाली कहा तथा कई लांछन लगाये, यहां तक कि उनपर पत्थर एवं गोबर तक फेंका गया। भारत में ज्योतिबा तथा सावि़त्री बाई ने शुद्र, अति शुद्र (मूलनिवासी बहुजन) एवं स्त्री शिक्षा का आंरभ करके नये युग की नींव रखी। इसी वर्ष उस्मान शेख के बाड़े में प्रौढ़-शिक्षा के लिए एक दूसरा स्कूल खोला गया। दोनों संस्थाएँ अच्छी चल निकलीं। दबी-पिछड़ी जातियों के बच्चे, विशेषरूप से लड़कियाँ बड़ी संख्या में इन पाठशालाओं में आने लगीं। इससे उत्साहित होकर देख ज्योतिबा दम्पति ने अगले ४ वर्षों में ऐसे ही १८ स्कूल विभिन्न स्थानों में खोले।

सावित्री-ज्योतिबा दम्पति ने अब अपना ध्यान बाल-विधवा और बाल-हत्या पर केन्द्रित किया. उन्होंने विधवा विवाह की परंपरा प्रारंभ की और २९ जून १८५३ में बाल-हत्या प्रतिबंधक-गृह की स्थापना की. इसमें विधवाएँ अपने बच्चों को जन्म दे सकती थी और यदि शिशु को अपने साथ न रख सकें तो उन्हें यहीं छोड़कर भी जा सकती थीं। इस अनाथालय की सम्पूर्ण व्यवस्था सावित्रीबाई फुले सम्भालती थी और बच्चों का पालन पोषण माँ की तरह करती थीं। ज्योतिबा-दम्पति संतानहीन थे। उन्होंने १८७४ में काशीबाई नामक एक विधवा ब्राहमणी के नाजायज बच्चे को गोद लिया। यशवंतराव फुले नाम से यह बच्चा पढ़लिखकर डाक्टर बना और आगे चलकर फुले दम्पति का वारिस भी।
उनका ध्यान खेत-खलिहानों में काम करने वाले अशिक्षित मजदूरों की ओर भी गया। १८५५ में ऐसे मजदूरों के लिए फुले दंपत्ति ने रात्रि-पाठशाला खोली. उस समय अस्पृश्य जातियों के लोग सार्वजानिक कुएँ से पानी नहीं भर सकते थे १८६८ में अतः उनके लिये फुले दंपत्ति ने अपने घर का कुआँ खोल दिया। सन १८७६-७७ में पूना नगर आकाल की चपेट में आ गया। उस समय सावित्री बाई और ज्योतिबा दम्पति ने ५२ विभिन्न स्थानों पर अन्न-छात्रावास खोले और गरीब जरूरतमंद लोगों के लिये मुफ्त भोजन की व्यवस्था की।

ज्योतिबा ने स्त्री समानता को प्रतिष्ठित करने वाली नई विवाह विधि की रचना की। उन्होंने नये मंगलाष्टक (विवाह के अवसर पर पढ़े जाने वाले मंत्रा) तैयार किए। वे चाहते थे कि विवाह विधि में पुरुष प्रधान संस्कृति के समर्थक और स्त्री की गुलामगिरी सिद्ध करने वाले जितने मंत्र हैं, वे सारे निकाल दिए जाएँ। उनके स्थान पर ऐसे मंत्र हों जिन्हें वर-वधू आसानी से समझ सकें। ज्योतिबा के मंगलाष्टकों में वधू वर से कहती है -‘‘स्वतंत्रता का अनुभव हम स्त्रियों को है ही नहीं। इस बात की आज शपथ लो कि स्त्री को उसका अधिकार दोगे और उसे अपनी स्वतंत्रता का अनुभव करने दोगे। ’’ यह आकांक्षा सिर्फ वधू की ही नहीं, गुलामी से मुक्ति चाहने वाली हर स्त्री की थी।

कहते हैं – एक और एक मिलकर ग्यारह होते हैं। ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले ने हर स्तर पर कंधे से कंधा मिलाकर काम किया और कुरीतियों, अंध श्रद्धा और पारम्पारिक अनीतिपूर्ण रूढ़ियों को ध्वस्त कर गरीबों – शोषितों के हक में खड़े हुए। १८४० से १८९० तक पचास वर्षो तक ज्योतिबा और सावित्रीबाई ने एक प्राण होकर समाज सुधार के अनेक कामों को पूरा किया।

२८ नवंबर १८९० को ज्योतिबा फुले के परिनिर्वाण के बाद सावित्रीबाई ने बड़ी मजबूती के साथ इस आन्दोलन की जिम्मेदारी सम्भाली और सासवड, महाराष्ट्र के सत्य-शोधक समाज के अधिवेशन में ऐसा भाषण दिया जिसने दबे-पिछड़े लोगों में आत्म-सम्मान की भावना भर दी। सावित्रीबाई का दिया गया यह भाषण उनके प्रखर क्रन्तिकारी और विचार-प्रवर्तक होने का परिचय देता है।

१८९७ में जब पूना में प्लेग फैला तब वे अपने पुत्र के साथ लोगों की सेवा में जुट गई. सावित्रीबाई की आयु उस समय ६६ वर्ष की हो गई थी फिर भी वे निरंतर श्रम करते हुए तन-मन से लोगों की सेवा में लगी रही। इस कठिन श्रम के समय उन्हें भी प्लेग ने धर दबोचा और १० मार्च १८९७ में उनका परिनिर्वाण हो गया।
आज उस महान विरांगना, भारत की महान एवं प्रथम नारी शिक्षिका ,परम पूज्यनिया माता सवित्री बाई फूले का जन्म दिन है आइये हमसब मिल कर संकल्प लें कि इनके विचारों को जन जन तक पहुँचायेगे और फुले ,अम्बेडकर के सपनो का भारत बनाएंगे ।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!