Advertisement

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा आयोजीत रैली में आदि बाबा और उनकी धर्मपत्नी रानी त्रिशाला सम्मिलित हुए।

01 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों में अम्बिकापुर देश का सबसे स्वच्छ शहर बना। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा आयोजीत रैली में आदि बाबा और उनकी धर्मपत्नी रानी त्रिशाला सम्मिलित हुए और आमजनों एवं दुकानदारों को जागरूक किया।

स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 की घोषणाा में अंबिकापुर शहर ने प्रदेश के अन्य शहरों को पीछे छोड़ दिया है। अंबिकापुर शहर एक लाख से 10 लाख जनसंख्या में देश में प्रथम स्थान हासिल किया है। कोरोना संकट के बावजूद शहर ने कीर्तिमान रचा है। अंबिकापुर शहर ने लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर काम किया है। साढ़े चार सौ से अधिक महिलाएं कचरा प्रबंधन का कार्य कर इसे आय का जरिया बना चुकी है। इस कारण देश के कई राज्य एवं प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में अंबिकापुर मॉडल लागू हुआ है।

अंबिकापुर शहर नित नए नवाचार को भी कचरा प्रबंधन में अपना रहा है। इस बार सीवरेज वाटर ट्रीटमेंट के अनूठे काम के कारण भी अच्छा अंक मिला कुछ माह पूर्व ही अंबिकापुर शहर ने कचरा मुक्त शहर होने का गौरव प्राप्त किया था और फाइव स्टार रेटिंग प्राप्त कर देश में अव्वल बना था।स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा आयोजीत रैली में आदि बाबा और रानी त्रिशाला के द्वारा आमजनों एवं दुकानदारों को जागरूक करते हुए समझाया की कचड़ा डस्टबीन में ही डाले सड़क पर न छोड़े साथ ही निगम द्वारा निर्धारित स्वच्छता चार्ज नहीं देने वाले दुकान संचालकों से भी बात की और स्वच्छता दीदियों को तत्काल चार्ज दिलवा कर, स्वच्छता दीदियों द्वारा किये जा रहे कार्य को प्रोत्साहित करने की समझाईश दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भारत सरकार द्वारा जारी ओडीएफ प्लस प्लस के नतीजों में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी नगरीय निकायों ने बाजी मारी है। छत्तीसगढ़ राज्य देश का पहला और इकलौता राज्य है, जिसे ओडीएफ प्लस प्लस होने का गौरव हासिल हुआ है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजर आयोजीत रैली में आदि बाबा और रानी त्रिशाला के द्वारा कंपनी बाज़ार, गुदरी बाज़ार एवं स्कूल रोड में स्वच्छता रैली निकाल कर आमजनों को जागरूक किया।

राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण रिपोर्ट में 5 स्टार रेटिंग के साथ छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर को इस सूची में प्रथम स्थान पर जगह मिली है। नवा छत्तीसगढ़ अपना स्वरुप स्थापित करने में किसी भी अन्य राज्य के मुकाबले बेहतर साबित हो रहा है।

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के मद्देनजर नगर पालिक निगम अम्बिकापुर द्वारा आयोजीत रैली में आदि बाबा और रानी त्रिशाला के साथ औषधी एवं पादप विकास बोर्ड के अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, महापौर डॉ अजय तिर्की, प्रदेश काँग्रेस उपाध्यक्ष डॉ जे.पी.श्रीवास्तव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, एमआईसी सदस्य द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष शहरी हेमंत सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष विनय शर्मा, हेमंत तिवारी, एमआईसी सदस्य शैलेन्द्र सोनी,श्रीमती मधु दीक्षित, संध्या रवानी सहित काफी संख्या में महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, यूथ कांग्रेस, आमजन, स्वच्छता दीदीयों के साथ काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57