सरगुजा पुलिस की चोरी के मामले की त्वरित कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस की चोरी के मामले की त्वरित कार्यवाही।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

थाना कमलेश्वरपुर द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही।

प्रार्थी अविनाश एक्का सा० पैगा का थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश किया कि मेरे मोबाईल दुकान में रखे मोनीटर,मोबाइल एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है, प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा. पु. से.) के निर्देशन में चोरी के मामलो में तत्काल आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, एसडीओपी सीतापुर ध्रुवेश जायसवाल के नेतृत्व में थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर निरीक्षक विजय प्रताप सिंह द्वारा टीम गठित कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जो आरोपी की पत्तासाजी दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोबाईल बेचने के फिराक में ग्राम रोपाखार बाजाडांड में घूम रहा है जिसे हमराह स्टाफ कि मदद से घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो अपना नाम मनोज कुमार यादव साकिन रोपाखार का होना बताया, आरोपी से घटना के बारे मे पूछताछ करने पर दूकान मे चोरी करना स्वीकार किया एवं अपने घर में चोरी का सामान रखना बताया। आरोपी के कब्जे से इलेक्ट्रॉनिक सामान कुल कीमती लगभग 30,000/- तीस हजार रूपये का बरामद किया गया। आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह, प्रधान आर. सतीश उपाध्याय, जोर साय बेक, आर. परवेज फिरदौसी, अखिलेश्वर, नवीन खलखो, रेवती रमण सिंह, अमित टोप्पो सक्रिय रहे।