
बिश्रामपुर के पूर्व थाना प्रभारी सेवा निवृत महेश्वर सिंह का निधन कल श्रीनगर में 10 बजे होगा दाहसंस्कार
बिश्रामपुर के पूर्व थाना प्रभारी सेवा निवृत महेश्वर सिंह का निधन कल श्रीनगर में 10 बजे होगा दाहसंस्कार

बिश्रामपुर -विश्रामपुर पुलिस थाना के पूर्व प्रभारी श्री महेश्वर सिंह का आज दुखद निधन हो गया वे 75 वर्ष के थे। स्व सिंह का एक लंबी बीमारी का एम एम आई नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में 15 दिनों से इलाज चल रहा था ।आज प्रातः 11 बजे इन्होंने अंतिम सांस ली। स्वर्गीय महेश्वर सिंह बिश्रामपुर पुलिस थाना के दो बार थाना प्रभारी रह चुके है ।स्वर्गीय सिंह श्रीनगर के भाजपा नेता शैलेश्वर सिंह,रंजीत सिंह के जेष्ठ भ्राता एवं बिश्रामपुर के वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही , विजय प्रताप सिंह तेजई, रवि सिंह, शिक्षक गोपाल सिंह के ससुर थे एवम सुपरवाइजर रेखा सिंह, राखी सिंह,पूनम सिंह ,नीतू सिंह,प्रीति सिंह ,वर्षा सिंह के पिता श्री थे । स्वर्गीय सिंह का निज निवास श्रीनगर ‘रामानुजनगर’ के मुक्तिधाम में प्रातः 9 बजे अंतिम संस्कार किया जाएगा।








