सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु शिक्षण संस्था के आसपास की गई कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटना में कमी लाने एवं यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन हेतु शिक्षण संस्था के आसपास की गई कार्यवाही।

नाबालिगों के वाहन न चलाने के उद्देश्य से सख्त हिदायत देकर की गई चालानी कार्यवाही।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

स्कूल प्रबंधन को परिसर के बाहर एवं आसपास वाहन खड़ा ना करवाने हेतु दिए गए दिशा निर्देश।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज राम गोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) द्वारा शहर के व्यस्ततम सड़कों में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं स्कूली शिक्षण संस्था के आस पास यातायात व्यवस्था के सुचारू संचालन के उद्देश्य से त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक स्मृतिक राजनाला (भा.पु.से.), प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक डॉ प्रशांत देवांगन के नेतृत्व में संयुक्त पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक को मनेंद्रगढ़ रोड स्थित शिक्षण संस्था के पास बेतरतीब ढंग से खड़े वाहनों एवं नाबालिगों द्वारा दोपहिया वाहन चलाने पर चालानी कार्रवाई की गई, संयुक्त पुलिस टीम द्वारा यातायात व्यवस्था के सम्बन्ध में स्कूल प्रबंधन से चर्चा की गई एवं नाबालिक बच्चों को स्कूल में दुपहिया वाहन ना लाने हेतु निर्देशित किया गया, संस्था प्रमुख को परिसर के बाहर एवं आसपास व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के सामने वाहन खड़ा ना करवाने हेतु निर्देश दिए गए, जिससे यातायात व्यवस्था बनी रहे एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

कार्यवाही के दौरान मुख्य मार्ग में बेतरतीब ढंग से खड़े 43 दो पहिया वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, सरगुजा पुलिस आम नागरिकों से निवेदन करती है कि नाबालिक बच्चों को दुपहिया वाहन न चलाने देवे नियमों का पालन करें और शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने मे आम नागरिक सहयोग प्रदान करें।

कार्यवाही के दौरान रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको थाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक कलीम खान, सहायक उपनिरीक्षक नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप, आरक्षक उमाशंकर साहू, अजय कुमार तिवारी, एवं यातायात पुलिस की टीम शामिल रही, भविष्य में भी सरगुजा पुलिस द्वारा सभी शैक्षणिक संस्थाओं के आसपास यातायात अभियान चलाया जाएगा।