Ambikapur : स्थानीय युवाओं के रुचि के अनुरूप इकाई स्थापित करने तीन दिन में तैयार करें डीपीआर- सीईओ………

स्थानीय युवाओं के रुचि के अनुरूप इकाई स्थापित करने तीन दिन में तैयार करें डीपीआर- सीईओ………

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा के क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिए जिला पंचायत सभागार में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विश्वदीप की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित किया गया। बैठक में जिले के चिन्हांकित सभी 14 रीपा ग्रामों में रीपा औद्योगिक क्षेत्र में इकाइयों के स्थापना के सम्बन्ध में समीक्षा की गई। जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि स्थानीय युवाओं की रुचि के अनुसार रीपा के तहत इकाई स्थापित करने अगले तीन दिन में विस्तृत कार्य योजना तैयार करें। युवाओं को  स्वरोजगार हेतु इकाई स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं जरूरी मार्गदर्शन दें।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital

बैठक में  सभी जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 3 दिन का समय देते हुए युवाओं का चयन एवं उनकी रूचि के अनुरूप स्थापित किए जाने वाले यूनिट की डीपीआर, वित्तीय व्यवस्था, व्यापार प्लान के साथ पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया ।इसके साथ ही चयनित क्षेत्रों में आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की प्रगति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में सभी जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, आरईएस के कार्यपालन अभियंता, सभी उप अभियंता एवं तकनीकी सहायक सहित डीपीएम एनआरएलएम एवं जनपद स्तरीय कर्मचारी उपस्थित थे।