छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़

सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ को गड्ढागढ़ बना दिया है : भाजपा

सैंपल जांच में 93 प्रतिशत सड़के अमानक, केवल 6महीने में 3219 मौते : केदार गुप्ता

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

रायपुर। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने शनिवार को भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर मे  प्रदेश की खस्ताहाल सड़कों को लेकर भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ को गड्ढागढ़ बना दिया है। सड़कों की हालत क्या है? ये किसी से छिपी नहीं है। मुख्यमंत्री ने दिसंबर 2022 तक छत्तीसगढ़ की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे लेकिन आज 8 महीने से ऊपर हो गए है क्या छत्तीसगढ़ की सड़कें गड्ढा मुक्त हुई? ये सबसे बड़ा सवाल है।

उन्होंने कहा कि 1 अगस्त को मुख्यमंत्री ने फिर लोक निर्माण विभाग की बैठक कर बरसात के बाद सड़कों को ठीक करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री केवल निर्देश देते है। दिखावे के लिए अखबारों और मीडिया में खबर छपवाते है, लेकिन सड़कें सुधरी या नहीं इनसे इनका कोई लेना-देना नहीं होता। कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए सड़कों को ठीक किया जाता है। सड़कों को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाया जाता है, क्योंकि गांधी परिवार को कही सड़कों में हिचकोले न लग जाये। लेकिन छत्तीसगढ़ की जनता आये दिन सड़कों में हिचकोले खाये उससे मुख्यमंत्री को कोई मतलब नहीं है। ये दिखता है छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति मुख्यमंत्री कितने गंभीर है।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ का विकास तो हुआ नहीं है। लेकिन भूपेश सरकार ने अपने नेताओं का विकास जरूर किया है। इसलिए भिलाई नगर निगम ने राज्य सभा सांसद रंजीत रंजन के मद से कांग्रेस नेता के होटल को फायदा पहुंचाने के लिए 25 लाख रुपए की सीसी रोड बना दी है। मतलब साफ है लोगों को आने-जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़े. लेकिन कांग्रेसियों को सुविधा पूरी मिलनी चाहिए। कांग्रेस नेताओं ने जनता के हित का पैसा अपने राजनैतिक एवं व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए उपयोग कर छत्तीसगढ़ के ग्रामीणों को बेहतर सड़क से वंचित रखा है। इसका जीता जागता उदाहरण है कि कैबिनेट मंत्रियों के घर तक पहुंचने वाली सड़कें चकाचक है, लेकिन आम जन तक पहुँचने वाली सड़कें गड्डा और सिर्फ गड्डा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के भ्रस्टाचार और लूट की पराकाष्ठा इस कदर है कि छत्तीसगढ़ की सीमेंट और कॉन्क्रीट से बनी 93 प्रतिशत सड़कें अमानक हैं। 7401 सड़कों के सैंपल में से 6852 सैंपल फेल हो गए, जो बताता है कि आम जन के लिए बनने वाले सड़कों पर भी लूट का खेल खेलने में कांग्रेस ने कोई कसर नहीं छोड़ा।

प्रदेश प्रवक्ता गुप्ता ने कहा कि भूपेश सरकार के भ्रष्टाचार के कारण छत्तीसगढ़ की जनता को सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गवानी पड़ रही है। पिछले 6 महीने में ही प्रदेशभर में सड़क हादसों में 3219 मौते हुई है। ये दुर्घटनाएं नहीं बल्कि  कांग्रेस सरकार की लापरवाही से हो रही मौते है भूपेश को जवाब को देना होगा आखिर इन बेगुनाह लोगों को मौत के मुंह में क्यों धकेला? रायपुर में हर महीने औसतन 47 लोग खराब सड़क के कारण हादसों में अपनी जान गँवा रहे है। क्या सोए हुए पीडबल्यूडी मिनिस्टर इसके लिए अपना इस्तीफा देंगे

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को लूट रही कांग्रेस सरकार को जनता ने आने वाले चुनाव में जवाब देने का मन बना लिया है और जो विकास 2018 से रुका हुआ है उसे पुनः स्थापित कर छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री मोदी के नए भारत के विकाश के नए संकल्प के साथ जुड़ने को अब तैयार है। भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के विकास को गड्ढे में डालने का काम किया, अब आगामी चुनाव में जनता कांग्रेस को गर्त में डालेगी।

गौरतलब है की केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पिछले वर्ष  ही लगभग 10 हजार करोड़ केवल सड़को के लिए दिए थे। पिछले दौरे में पीएम मोदी ने भी अलग अलग विकास कार्यों के लिए 7600 करोड़ की राशि दी। केवल 4 वर्षो में मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को 2 लाख करोड़ से ज्यादा की राशि दी है लेकिन जनता के पास कुछ नहीं पहुंच रहा ।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!