Uncategorized

छत्तीसगढ़ में नए आपराधिक कानूनों का सफल क्रियान्वयन: गृहमंत्री शाह की बैठक में मुख्यमंत्री साय ने दी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक में बताया कि छत्तीसगढ़ ने नए आपराधिक कानूनों को लागू करने की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। FIR, SOP, पुलिस प्रशिक्षण और ई-साक्ष्य व्यवस्था जैसे प्रयासों की मिली सराहना।

छत्तीसगढ़ नए आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में निभाएगा अग्रणी भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नई दिल्ली, 21 अप्रैल 2025 – केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में नॉर्थ ब्लॉक में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य की कानूनी और सुरक्षा तैयारियों की विस्तार से जानकारी दी। बैठक में नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन, नक्सल उन्मूलन और बस्तर के विकास जैसे विषयों पर गहन चर्चा हुई।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। अब तक 53,981 एफआईआर नए कानूनों के तहत दर्ज की गई हैं और लगभग 50% मामलों में चालान प्रस्तुत किए जा चुके हैं। 37,385 पुलिसकर्मी प्रशिक्षित, 27 SOP लागू और न्यायालय, थानों एवं जेलों को ई-साक्ष्य व वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम से सुसज्जित किया गया है।

गृहमंत्री शाह ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रयासों की सराहना करते हुए जल्द से जल्द नए कानूनों को शत-प्रतिशत लागू करने पर ज़ोर दिया। साथ ही बस्तर में विकास और युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए राज्य की नीतियों की भी सराहना की।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!