ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

CG Crime : राजधानी में हुआ चोर गिरोह सक्रिय, ठेकेदार के घर से नकदी सहित जेवर पार, पुलिस जांच में जुटी…

रायपुर। CG Crime शादी का सीजन आते ही राजधानी में चोर गिरोह सक्रिय हो गया है। बताया जाता है कि आमानाका थाना क्षेत्र के पंचधाम मंदिर के पास रहने वाले एक ठेकेदार के सूने मकान से अज्ञात चोरों ने नकदी सहित जेवर पार कर दिया। मामले में पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
bae560a9-5b2a-4ad3-b51f-74b327652841 (1)
c68b7421-3b19-4167-8908-848fa38ba936 (1)

बता दें कि पंचधाम मंदिर के पास रहने वाला ठेकेदार सौरभ मिश्रा शादी कार्यक्रम में प्रयागराज गए हुए हैं। उनके ससुर दिलीप तिवारी जो जिला सहकारी बैंक में क्लर्क हैं, उन्होंने रिपोर्ट लिखाई है। दिलीप तिवारी ने बताया कि सौरभ मिश्रा अपनी मां के साथ 8 फरवरी को प्रयागराज शादी में गए हैं। बताया जाता है कि चोरी गए सामानों में सोने के जेवर, टॉप्स 4 जोड़ी, कंगन चार नग, मांग टिका एक नग, अंगूठी दो नग, सोने की चैन एक नग कुल वजन करीबन 10 तोला, चांदी के पायल दो जोड़ी सहित अन्य सामान चुरा ले गए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

CG Crime

सौरभ के आने के बाद यह रकम और बढ़ सकती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि छोटी बच्ची होने के कारण सौरभ पत्नी और बेटी को लेकर नहीं गए थे। वह घर में ताला बंद कर मायके समता कालोनी आ गई थी। 11 फरवरी की सुबह घर में काम करने वाली बाई ने फोन कर बताया कि घर का ताला टूटा है। इसके बाद वह टाटीबंध स्थित घर गई। जहां देखा कि घर के बाहर का ताला टूटा हुआ था

अंदर जाकर देखे तो तीनों कमरे का सामान फैला हुआ था, नकदी और जेवर गायब थे। कैंपस के कैमरे में एक बाइक में दो युवक दिखाई दे रहे हैं। लगभग साढ़े 8 बजे वह आते हुए दिख रहे हैं, लेकिन कैमरे में भी कुछ स्पष्ट नहीं हो सका है। आजाद चैक सीएसपी मयंक गुर्जर ने बताया की चोरी की वारदात की जानकारी मिली है। आमानाका और क्राइम ब्रांच की टीमें जांच में जुटी हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!