छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा

सरगुजा राज परिवार के द्वारा जनसंपर्क कर टीएस सिंहदेव के लिए चुनाव प्रचार कर वोट मांगा।

सरगुजा राज परिवार के द्वारा जनसंपर्क कर टीएस सिंहदेव के लिए चुनाव प्रचार कर वोट मांगा।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e

उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की बहन आशा कुमारी, छोटे भाई अरूणेश्वर शरण सिंह देव, छोटी बहन मंजूश्री आनंद, भतीजे आदित्येश्वर शरण सिंहदेव, बहु त्रिशाला सिंहदेव के द्वारा नगर पालिक निगम अम्बिकापुर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर टीएस सिंहदेव के लिये वोट की अपील की तथा पिछले पांच वर्षाेें में विभिन्न क्षेत्रों में किये गये उल्लेखनीय कार्यों की जानकारी दी।

कांग्रेस की सरकार ने असाध्य रोगों के ईलाज के लिये 20 लाख तक उपलब्ध कराये हैं, जिसका लाभ लोगों को मिला है। खूबचंद बघेल योजना, आयुष्मान कार्ड से लगातार निःशुल्क ईलाज हुए है, इस बार कांग्रेस का आपसे वायदा है न सिर्फ बीपीएल बल्कि एपीएल वर्ग को भी 10 लाख रूपये तक के निःशुल्क ईलाज की सुविधा कांग्रेस सरकार देगी। इतना ही नहीं सड़क दुर्घटना के मरीजों का निःशुल्क ईलाज होगा।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

कांग्रेस अपने घोषणा पत्र के माध्यम से आप सब से यह वायदा कर रही है की आपके बच्चों की शिक्षा अब पूर्णतः निःशुल्क होगी। सरकार ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान पिछले पांच वर्षों में भी दिया है और आगे भी देंगे और यही कारण है कि घोषणा पत्र में शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया गया है। धान 3200 रूपये प्रति क्विंटल एवं प्रत्येक एकड़ 20 क्विंटल की खरीदी करेंगे तो वहीं कर्जा भी माफ होगा।

Ashish Sinha

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!