कोरबा

बेहरचुआं में सरकारी जमीन में कब्जा कर खेती करने वालों की उपज पर हुई जब्ती की कार्यवाही

प्रशासन द्वारा उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर नियंत्रण हेतु की जा रही निरंतर कार्यवाही

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

कोरबा // कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के धान उपार्जन केंद्रों में अवैध धान के आवक पर रोक लगाने प्रशासन द्वारा गम्भीरता से कार्य किया का रहा है। जिला प्रशासन द्वारा समितियों में विक्रय हेतु आने वाले धान की मॉनिटरिंग की जा रही है। सरकारी जमीन में अतिक्रमण कर खेती करने वालों के विरुद्ध निरंतर जब्ती की कार्यवाही की जा रही है।
इसी कड़ी में करतला तहसील के ग्राम बेहरचुआं में स्थित भूमि खसरा नंबर 1392/16 रकबा 4.573 हेक्टेयर में से 2.835 हेक्टेयर लगभग 7 एकड़ शासकीय भूमि में कब्जा कर फसल लेने वाले अतिक्रमणकारी उम्मेद सिंह एवं खूंटाकूड़ा निवासी उमर सिंह द्वारा शासकीय भूमि में ली गई फसल में से 135 बोरी धान व खेत में कटाई की गई फसल को राजस्व विभाग द्वारा जब्त किया गया। जिससे इस रकबे में लगे धान का समिति में पंजीकृत किसान के खाते से विक्रय ना हो पाए एवं पंजीकृत किसान अपने वास्तविक उपज को केंद्र में विक्रय कर सके।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!