
Uncategorized


संभल। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में मीट कारोबारी हाजी इमरान और हाजी इरफान के ठिकानों पर सोमवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED), आयकर विभाग (IT) और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीमों ने संयुक्त छापेमारी की है। यह कार्रवाई इन कारोबारियों के उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत तीन राज्यों में फैले 1000 करोड़ रुपये के कारोबार से जुड़ी है।
हाजी इमरान और हाजी इरफान का मीट कारोबार उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश समेत तीन राज्यों में फैला हुआ है और उनका कुल कारोबार 1000 करोड़ रुपए से अधिक का है। इस बड़ी कार्रवाई से पूरे इलाके और मीट कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया है।
जांच एजेंसियां इस छापेमारी के दौरान कारोबारी दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन और संपत्ति से जुड़े कागजात खंगाल रही हैं।