Uncategorized

उत्तर प्रदेश : कैंप के माध्यम से बच्चियों और महिलाओं को किया गया जागरूक

नरेश सागर ब्यूरो चीफ उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा दिनांक 4 से 8 मार्च के बीच आयोजित की जा रही पांच दिवसीय कार्यशाला के तीसरे दिन महिला प्रकोष्ठ एवं महिला कल्याण प्रकोष्ठ के सदस्यों ने वि0 वि0 द्वारा गोद लिए हुए गांव जंगल राम लखना में महिलाओं और बच्चियों के लिए कैंप लगाया। कैंप के दौरान उपस्थित महिलाओं और बच्चियों को संबोधित करते हुए महिला कल्याण प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती मीनू ने शिक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि देश की उन्नति और विकास बिना महिलाओं के शिक्षित और जागरूक हुए संभव नहीं। उन्होंने महिलाओं को विस्तार से आयरन, विटामिन, कैल्शियम, और अन्य जरूरी तत्वों की कमी के बारे में बताया और इसे कैसे पूरा किया जाए, यह भी बताया।डॉ बंका ने महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी सुनी और उपाय बताए। कार्यक्रम में महिला प्रकोष्ठ और महिला कल्याण प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ हरीश चंद्रा, डॉ भारती शुक्ला, डॉ कहकशां खान, डॉ प्रियंका राय, श्रीमती शांभवी राय सहित जंगल रामलखना के ग्राम प्रधान, प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य, अध्यापक और बच्चे उपस्थित रहे।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!