
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
दादरा, नागर हवेली, दमन एवं दीव की झांकी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
दादरा, नागर हवेली, दमन एवं दीव की झांकी में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक
नयी दिल्ली, गणतंत्र दिवस समारोह में बृहस्पतिवार को दादरा, नागर हवेली, दमन एवं दीव की झांकी में इस केंद्रशासित प्रदेश की आदिवासी नृत्य कला के कई स्वरूपों, युद्ध से जुड़़ी स्मृतियों और मछली पकड़ने की संस्कृति की झलक देखने को मिली।.
इस झांकी के जरिये केंद्रशासित प्रदेश के लोक नृत्यों भावड़ा और तारपा को दर्शाया गया। झांकी के मध्य हिस्से में टोकरियां पकड़े महिलाएं ढोल की थाप पर लोक नृत्य करते नजर आईं और पुरुष समुद्र में मछली पकड़ने की मुद्रा से इसके संकेत देते दिखे।.