Advertisement

कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न


राजनांदगांव// नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (भारत सरकार का उपक्रम) द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में कृषि विज्ञान केन्द्र की प्रमुख श्रीमती गुंजन झा ने किसानों को तिलहन फसलों में सल्फर के महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फसलों को कीटों से बचाव के लिए नीम तेल के उपयोग, उर्वरक प्रबंधन, उद्यानिकी फसलों से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण एवं जैविक कृषि के बारे में बताया। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एस के भगत द्वारा पीएसबी कल्चर के बारे में और फसलों में संतुलित खाद उपयोग करने की जानकारी दी। मृदा वैज्ञानिक श्रीमती अंजलि घृतलहरे ने किसानों को प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले अवयव बनाने की विधि के बारे में बताया। डॉ. नूतन रामटेके ने पशुओं में होने वाले लंपी स्कीन रोग के निदान के बारे में जानकारी दी। डॉ. अतुल डांगे ने प्रधानमंत्री खाद्य प्रसंस्करण उद्ययन (पीएफएमई), कृषि यंत्रों का परिचालन एवं रख-रखाव के बारे में बताया। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के जिला प्रभारी श्री सत्यजित मोहंती द्वारा बेंटोनाइट सल्फर पैकेट एवं बायो फर्टिलाईजर का नि:शुल्क वितरण कर उपस्थित कृषकों का आभार व्यक्त किया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57