गरियाबंद

सेना भर्ती रैली अंतर्गत फिजिकल टेस्ट 12 दिसम्बर तक रायगढ़ में

ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले जिले के 106 युवा होंगे शामिल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गरियाबंद/ सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 04 से 12 दिसंबर 2024 तक रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ में छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलो के पुरुष अग्निवीर उम्मीदवारों के लिए भर्ती का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों का शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। इस रैली में प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों में गरियाबंद जिले के 106 उम्मीदवार शामिल है। जो कि 5 दिसम्बर को फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जा चुका है।

उल्लेखनीय है कि रैली के लिए उम्मीदवारों द्वारा पंजीकरण फरवरी-मार्च में ऑनलाइन किया गया था और अप्रैल-मई 2024 में ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन किया गया था। ऑनलाइन परीक्षा का रिजल्ट मई-जून 2024 में घोषित किया गया था। इसमें शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को ई-मेल के माध्यम से सूचित किया गया था। उक्त उम्मीदवार अब फिजिकल टेस्ट में भाग लेंगे।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उम्मीदवारों को रैली एडमिट कार्ड में दी गई तारीख और समय पर रायगढ़ स्टेडियम, रायगढ़ के गेट पर रिपोर्ट करना है। उम्मीदवारों को अपने साथ रैली एडमिट कार्ड, 8वीं, 10वीं, 12वीं, व स्नातक की मार्कशीट, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र शपथ पत्र, एनसीसी, खेल, आईटीआई, ड्राइविंग लाइसेंस, रिलेशनशिप सर्टिफिकेट और जेआईए और आधार कार्ड से जुड़ा हुआ मोबाइल नंबर लेकर आना है। जिला प्रशासन रायगढ़ की ओर से उम्मीदवारों के लिए रुकने व रायगढ़ रेलवे स्टेशन तथा रायगढ़ बस स्टैंड से लाने और ले जाने के लिए बस की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। भर्ती कार्यालय द्वारा सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि जालसाजों से सावधान रहें। भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी और केवल योग्यता के आधार पर होता है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!